घने कोहरे ने ली दो जिलों में जानें: अमेठी और ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसे, कई घायल

0
1
घने कोहरे ने ली दो जिलों में जानें: अमेठी और ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसे, कई घायल
घने कोहरे ने ली दो जिलों में जानें: अमेठी और ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसे, कई घायल

घने कोहरे ने ली दो जिलों में जानें: अमेठी और ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसे, कई घायल

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे ने एक बार फिर कहर बरपाया है। अमेठी और ग्रेटर नोएडा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों का मुख्य कारण कम दृश्यता बताया जा रहा है।

अमेठी में लखनऊ–वाराणसी हाईवे पर बड़ा हादसा
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना नगर क्षेत्र में लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलम स्कूल के पास घने कोहरे के कारण भीषण दुर्घटना हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, अमेठी रोड ओवरब्रिज पर चार ट्रक, एक कार और हरदोई डिपो की जनरथ बस आपस में टकरा गईं। हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ, जब दृश्यता बेहद कम थी।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए तीन हाइड्रा और चार जेसीबी मशीनें लगाई गईं। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, सड़क हादसों दो बाइक सवारों की मौत; कई  लोग गंभीर रूप से हुए घायल - yamuna expressway accident fog causes multiple  crashes

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भी कोहरे का कहर
वहीं, ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कई सड़क हादसे हुए। अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, हादसों की मुख्य वजह सुबह के समय छाया घना कोहरा और कम दृश्यता रही। फिलहाल मामलों की जांच की जा रही है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं और आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here