मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं;अखिलेश यादव का तंज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुंच गया है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घने कोहरे के कारण बुधवार को भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच होने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा,दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुंच गया है। इसलिए लखनऊ में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पाया ।”
उन्होंने कहा कि यह सामान्य कोहरा या फ़ॉग नहीं, बल्कि ‘स्मॉग’ है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, हमने लखनऊ की शुद्ध हवा के लिए जो पार्क बनवाए थे, भाजपा सरकार वहां भी इवेंटबाज़ी करवाकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है। भाजपाई न इंसान के सगे हैं, न पर्यावरण के।”
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, “मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं।”



_93185_18122025100059.jpg)
