सपा सांसद अफजाल अंसारी के विवादित बयान पर मुकदमा दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक वायरल वीडियो को लेकर शादियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष देव प्रकाश सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ, जिसमें सांसद पर सनातन हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है।
क्या कहा था अफजाल अंसारी ने?
वायरल वीडियो में अफजाल अंसारी ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वालों पर टिप्पणी करते हुए कहा मान्यता है कि संगम तट पर नहाकर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा और बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा। लेकिन भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है कि अब नर्क में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग हाउसफुल हो जाएगा।”
उनके इस बयान से सनातन धर्म के अनुयायियों में नाराजगी देखी जा रही है।
ट्रेनों में भगदड़ और तोड़फोड़ का जिक्र
अफजाल अंसारी ने वीडियो में महाकुंभ में भीड़ और ट्रेनों की स्थिति को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि:
-
ट्रेनों की हालत इतनी खराब थी कि लोग शीशे तोड़ रहे थे।
-
भीड़ में औरतें और बच्चे सहमे हुए थे।
-
रेलवे टीटीई अपनी पहचान छुपाने के लिए काले कोट उतारकर झोले में रख रहे थे।
-
15 से 20 साल के युवा ट्रेनों में तोड़फोड़ कर रहे थे।


