उत्तर प्रदेश  में बर्ड फ्लू की आहट;  बाघिन की  मौत, चिड़ियाघर किए बंद

Date:

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की आहट; बाघिन की मौत, चिड़ियाघर किए बंद

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर प्राणी उद्यान में एक बाघिन की बर्ड फ्लू से मौत के बाद राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर बड़ा कदम उठाया है। 2024 में दुधवा वन्य जीव रेंज से रेस्क्यू की गई घायल बाघिन की मौत की पुष्टि विसरा जांच में बर्ड फ्लू से हुई है।

गोरखपुर में बाघिन की बर्ड फ्लू से मौत के बाद कानपुर में अलर्ट, बब्बर शेर  में दिखे लक्षण, चिड़ियाघर 7 दिन के लिए बंद - kanpur zoo closed after  suspected bird flu

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर के प्राणी उद्यानों के साथ-साथ इटावा का लॉयन सफारी भी सात दिनों के लिए बंद रहेगा। सभी वन्य जीव अभयारण्यों को सतर्कता बरतने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

गोरखपुर में यह 30 मार्च के बाद से चौथी मौत की घटना है। इससे पहले एक बाघ, एक मादा तेंदुआ और बहराइच से रेस्क्यू किया गया एक भेड़िया भी मृत पाया गया था।

The Wild Animals In Gorakhpur Zoo Died Due To Bird Flu, The Matter Was  Revealed In The Investigation Report - Amar Ujala Hindi News Live - गोरखपुर  चिड़ियाघर :बर्ड फ्लू से हुई

प्राणी उद्यान में कार्यरत कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए हैं, ताकि संक्रमण की संभावना की जांच की जा सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्राणी उद्यान परिसरों को नियमित रूप से सैनेटाइज़ किया जाए, वन्य जीवों और पक्षियों की स्वास्थ्य जांच हो और उनके आहार की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की जाए।

इसके साथ ही, राज्य सरकार ने सभी पोल्ट्री फार्मों की मानकों के अनुरूप निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related