संबित पात्रा  भगवान जगन्नाथ मोदी भक्त ; नवीन पटनायक नाराज 

Date:

संबित पात्रा भगवान जगन्नाथ मोदी भक्त ; नवीन पटनायक नाराज

बीजेपी नेता और ओडिशा के पुरी से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी संबित पात्रा की एक टिप्पणी के बाद ओडिशा और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है.संबित पात्रा का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ, जिसमें वह ओड़िया भाषा में ‘भगवान जगन्नाथ को पीएम मोदी का भक्त’ बता रहे हैं. हालांकि, आलोचना के बाद संबित पात्रा ने इसे अपनी भूल बताया है और माफ़ी मांगी है.

भगवान जगन्नाथ को PM मोदी का 'भक्त' बताकर घिरे संबित पात्रा, चौतरफा आलोचना  के बाद मांगी माफी - Sambit Patra calls Lord Jagannath a 'devotee' of PM Modi,  apologized after criticism NTC -

संबित पात्रा के इस बयान पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा, “महाप्रभु को किसी अन्य इंसान का भक्त बताना भगवान का अपमान है. इसने दुनियाभर में रह रहे करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और ओडिशा के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाया है. भगवान ओड़िया अस्मिता का सबसे बड़ा प्रतीक हैं. महाप्रभु को किसी इंसान का भक्त बताना बिल्कुल निंदनीय है.

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, “मैं बीजेपी के पुरी लोकसभा उम्मीदवार के दिए बयान की कड़ी निंदा करता हूं और बीजेपी से भगवान को किसी भी राजनीतिक बयानबाज़ी से ऊपर रखने की अपील करता हूं. ऐसा करके आपने ओड़िया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई है और ओडिशा के लोग इसे लंबे समय तक याद रखेंगे.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related