कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, विधायक शिवगंगा का बड़ा दावा

0

कर्नाटक कांग्रेस में शीर्ष पद को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच कांग्रेस विधायक और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक बसवराजू शिवगंगा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “जब कुर्सी खाली हो, तो कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है।” शिवगंगा ने यह भी दावा किया कि दिसंबर से पहले मुख्यमंत्री बदल जाएंगे।

वहीं, केपीसीसी (कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी) अध्यक्ष पद को लेकर सतीश जारकीहोली के नाम की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवगंगा ने कहा, “अध्यक्ष पद अभी खाली नहीं है। जब यह पद खाली होगा, तभी इस पर चर्चा की जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि नाम सामने आने पर कोई भी अध्यक्ष बन सकता है — चाहे वह सतीश जारकीहोली हों, वे खुद हों, या फिर कोई और।

शिवगंगा के इन बयानों से यह साफ है कि कर्नाटक कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर मतभेद और संभावित बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here