शाह का संकल्प ; 2026 तक खत्म करेंगे नक्सलवाद 

Date:

शाह का संकल्प ; 2026 तक खत्म करेंगे नक्सलवाद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा, “जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भारत में नक्सलवाद को मार्च 2026 तक पूरी तरह खत्म करने का हमारा संकल्प है।” शाह ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

बीजापुर के आईईडी विस्फोट में 9 लोगों की मौत के बाद अमित शाह ने मार्च 2026  तक नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया | रिपब्लिक वर्ल्ड

हमले की जानकारी के अनुसार, जवान पखांजूर में नक्सल ऑपरेशन पूरा कर लौट रहे थे, जहां उन्होंने रविवार को पांच नक्सलियों को मार गिराया था। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट किया। राज्य में यह इस साल का पहला बड़ा नक्सली हमला है। बीते दो वर्षों में यह सबसे घातक हमला माना जा रहा है। लगातार चल रहे नक्सल ऑपरेशनों से बौखलाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है।सरकार का कहना है कि जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन और तेज किया जाएगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related