सैटेलाइट तस्वीरों से पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, मुरीद और नूर खान एयरबेस को भारी नुकसान

Date:

सैटेलाइट तस्वीरों से पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, मुरीद और नूर खान एयरबेस को भारी नुकसान

नई हाई-रिजॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों ने एक बार फिर पाकिस्तान की हकीकत दुनिया के सामने ला दी है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर झूठ फैलाने वाला पाकिस्तान अब सैटेलाइट इमेजरी के जरिए बेनकाब हो गया है।पाकिस्तान लगातार यह दावा करता रहा है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में उसे कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अब सामने आईं उपग्रह तस्वीरें इस दावे को झूठा साबित करती हैं। मुरीद और नूर खान एयरबेस को भारतीय हमलों में भारी नुकसान हुआ है।

भारत के हमले से पाकिस्तान के नूर खान एअरबेस को हुआ है भारी नुकसान, सैटेलाइट  तस्वीरों से दुनिया के सामने आई सच्चाई - Noor Khan Airbase Damage Satellite  Images ...

मुरीद एयरबेस पर ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में दिखता है कि पाकिस्तानी वायुसेना की भूमिगत सुविधा से मात्र 30 मीटर की दूरी पर एक तीन मीटर चौड़ा गड्ढा बना हुआ है, जो भारी विस्फोट का नतीजा है। इसके अलावा मानव रहित हवाई वाहन (ड्रोन) के हैंगर से सटे एक ढांचे की छत भी क्षतिग्रस्त हुई है।नूर खान एयरबेस, जो पाकिस्तान के प्रमुख परिवहन स्क्वाड्रनों का ठिकाना है, वहां भी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। यह एयरबेस रसद और रणनीतिक एयरलिफ्ट संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जहां सी-130 हरक्यूलिस, साब 2000 और आईएल-78 जैसे विमान तैनात हैं।

भू-स्थानिक खुफिया विश्लेषक डेमियन साइमन ने सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण करते हुए बताया कि हमला मुरीद एयरबेस के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में हुआ है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र दोहरी बाड़, निगरानी टावरों और प्रवेश नियंत्रण से सुरक्षित है और खास उपकरणों के भंडारण या कर्मियों के आश्रय के लिए उपयोग में लाया जाता है।

डेमियन साइमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारतीय वायुसेना के हमले से मुरीद एयरबेस की कमांड एंड कंट्रोल बिल्डिंग को संरचनात्मक क्षति पहुंची है और छत का एक हिस्सा भी ढह गया है, जिससे अंदरूनी क्षति की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मुरीद एयरबेस पाकिस्तान की सीमा के निकट भारत की सैन्य तैयारियों पर नजर रखने और जवाबी हमले के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां शाहपर 1, शाहपर 2, बराक, फाल्को, बेराकटार टीबी2एस, बेराकटार अकिंसी, सीएच-4 और विंग लूंग 2 जैसे कई ड्रोन तैनात हैं।

इसके अलावा, पंजाब के रफीकी, मुरीद, नूर खान, चुनियान और सुक्कुर में भी भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी वायु सेना के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी। इनमें से नूर खान एयरबेस को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

डेमियन साइमन द्वारा साझा की गई तस्वीरें पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति को उजागर करती हैं और यह साफ दर्शाती हैं कि भारत की सर्जिकल प्रतिक्रिया से पाकिस्तान को रणनीतिक और संरचनात्मक नुकसान उठाना पड़ा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related