संदेशखाली ;हो सकता है ये हथियार प्लांट किए गए हों;ममता 

Date:

संदेशखाली ;हो सकता है ये हथियार प्लांट किए गए हों;ममता

संदेशखाली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के भारी मात्रा में हथियार बरामद करने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि ऐसा हो सकता है ये हथियार ‘प्लांट किए गए हों.संदेशखाली में मिले विस्फोटकों को नष्ट करने के लिए एनएसजी का बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया था.ममता बनर्जी ने इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि केंद्रीय एजेंसी के दावों का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं है. पश्चिम बर्दवान ज़िले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार की छवि खराब करने के लिए ये पूरी प्रक्रिया नियोजित थी

संदेशखाली में हथियार जब्ती पर ममता ने जताया संदेह, कहा- 'बरामद सामान साथ ला  सकती है CBI ' - Mamata on Sandeshkhali

. ममता ने कहा,अगर पश्चिम बंगाल में एक चॉकलेट बम भी फट जाए तो यहां सीबीआई, एनआईए, एनएसजी को भेज देते हैं, जैसे यहां कोई युद्ध चल रहा हो. ये इकतरफ़ा तरीक़ा था क्योंकि राज्य की पुलिस को भी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई थी. किसी को नहीं पता कि ये हथियार कहां से बरामद हुए हैं, हो सकता है कि ये हथियार उनकी गाड़ियों से ही लाये गए हों और फिर बरामद किए हुए दिखा दिए गए हों. सीबीआई की पांच टीमों ने केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ संदेशखाली और कई अन्य जगहों पर छापेमारी की थी.ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हो रहा था.इस कार्रवाई के बाद सीबीआई ने ज़ब्त किए गए हथियार पेश किए. इनमें विदेश में बने रिवॉल्वर भी शामिल थे. बड़ी तादाद में गोलियां भी बरामद की गई हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुबह-सुबह कांपी धरती: रुद्रप्रयाग में भूकंप से दहशत 

रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटकों ने...

चंद्रमा से ऐतिहासिक वापसी: आर्टेमिस द्वितीय मिशन ने रचा नया इतिहास 

नासा के महत्वाकांक्षी आर्टेमिस II मिशन ने मानव अंतरिक्ष...