पेशावर में दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का पुनर्निर्माण शुरू, बनेंगे सांस्कृतिक संग्रहालय

Date:

पेशावर में दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का पुनर्निर्माण शुरू, बनेंगे सांस्कृतिक संग्रहालय

पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों का पुनर्निर्माण और नवीनीकरण कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। ये दोनों ऐतिहासिक इमारतें कई वर्षों से खंडहर में तब्दील हो चुकी थीं, जिन्हें अब सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संरक्षित किया जा रहा है।

दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों का पुनर्निर्माण शुरू, पाकिस्तान के  पेशवर में पुश्तैनी इमारत पर खर्चे जायेगें 7 करोड़ - Amrit Vichar

दो साल में पूरी होगी परियोजना, 7 करोड़ रुपये का बजट

परियोजना लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी और दो वर्षों में पूर्ण होने की उम्मीद है। परियोजना के अंतर्गत इन ऐतिहासिक इमारतों का संरचनात्मक और सौंदर्यपरक जीर्णोद्धार किया जाएगा।

लंबी कानूनी और सियासी लड़ाई के बाद मिली मंजूरी

इन घरों के संरक्षण को लेकर कई वर्षों तक राजनीतिक और कानूनी विवाद चला। आखिरकार, खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने इसके लिए धनराशि जारी कर दी है और इसकी देखरेख का जिम्मा पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय को सौंपा गया है।

बनेंगे संग्रहालय, बढ़ेगा पर्यटन

प्रांतीय पुरातत्व विभाग की योजना है कि दोनों इमारतों को संग्रहालयों में तब्दील किया जाए। परियोजना का उद्देश्य इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना है।

ऐतिहासिक महत्व और वर्तमान स्थिति

  • दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के मोहल्ला खुदाद में स्थित है। इसकी अनुमानित कीमत 72 लाख रुपये आंकी गई है।
  • राज कपूर की हवेली पेशावर के ढाकी दलगरान क्षेत्र में है। यह एक 40 कमरों वाली हवेली है जिसकी कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपये है।

इन दोनों इमारतों की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। खासकर कपूर हवेली, जो कभी भी गिर सकती है। वर्ष 2016 में इन दोनों भवनों को राष्ट्रीय विरासत घोषित कर दिया गया था

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related