नए साल पर रेल मंत्री ने की बुलेट ट्रेन की घोषणा, कहा-15 अगस्त 2027 तक मिल जाएगी सौगात, वंदे भारत स्लीपर इसी महीने

Date:

नई दिल्ली। भारत में बुलेट ट्रेन का इंतजार अगले साल 2027 में खत्म हो जाएगा। रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने 1 जनवरी 2026 को बताया कि देश को पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक तैयार हो जाएगी। यह ट्रेन सबसे पहले गुजरात के सूरत से बापी के बीच दौड़ेगी।

रेल मंत्री ने बताया कि ट्रेन सेवा पहले सूरत से बिलिमोरा के बीच शुरू होगी। इसके बाद वापी से सूरत का सेक्शन खुलेगा। फिर वापी से बुलेट ट्रेन अहमदाबाद तक चलेगी। इसके बाद ठाणे से अहमदाबाद का सेक्शन शुरू होगा। अंत में मुंबई से अहमदाबाद तक पूरी बुलेट ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी।

अश्विनी वैष्णव के की तरफ से बताई गई तारीख के मुताबिक बुलेट ट्रेन गुजरात में अगले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले दौड़ने लगेगी। रेल मंत्री कई बार गुजरात में बुलेट ट्रेन के काम की प्रगति जांच चुके हैं। पीएम मोदी भी बुलेट ट्रेन के काम की प्रगति को देख चुके हैं। पिछले साल नवंबर में ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान मुंबईअहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति का भी जायजा लिया था। इसके लिए पीएम मोदी सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने काम में लगे इंजीनियरों और कर्मचारियों से बातचीत भी की थी।

गुवाहाटीकोलकाता रूट पर वंदे भारत स्लीपर

रेल मंत्री ने बताया कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से पूर्वोत्तर राज्यों, खासकर असम और पश्चिम बंगाल को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा और लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आसान और आरामदायक बन सकेगी। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम 17 या 18 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जैसे ही ट्रेन की लॉन्चिंग तारीख तय होगी, टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी। इसमें यात्रियों के आराम और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related