30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान: किसान आंदोलन तेज
पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि इस बंद के दौरान आम जनता की सुविधा और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि:
-
मेडिकल सेवाएं और अन्य आपातकालीन सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
-
एयरपोर्ट यात्रियों और शादी समारोहों के वाहनों को बंद के दौरान कोई रुकावट नहीं होगी।
-
परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में पूरी सहायता दी जाएगी।



_33760_27122024101326.jpg)
