प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न वीडियो मामला; जेडीएस ने किया निलंबित
कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना को जेडीएस से निलंबित कर दिया गया है.पार्टी के महासचिव के. आर शिवकुमार ने बीबीसी से इस बात की पुष्टि की है.प्रज्वल रेवन्ना के कथित यौन उत्पीड़न वाले वीडियो को पेन ड्राइव के ज़रिए सार्वजनिक करने के मामले ने कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज़ कर दी है.



