प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो;कांग्रेस के प्रधानमंत्री मोदी से सवाल
कर्नाटक के हासन सीट से सांसद और मौजूदा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स वीडियो को लेकर अब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. प्रज्वल रेवन्ना, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं. उनके पिता भी कर्नाटक में विधायक हैं. कई कथित सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चले गए हैं. इसी बीच कर्नाटक सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है.



