पीएम मोदी ने रोजगार मेला  के तहत 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

Date:

पीएम मोदी ने रोजगार मेला के तहत 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला के तहत 71,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह आयोजन देश के 45 स्थानों पर किया गया।

PM मोदी ने 71000 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- देश का युवा आत्मविश्वास  से भरा हुआ है - Dainik Savera Times | Hindi News Portal

सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पाने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज देश के हज़ारों युवाओं के जीवन की नई शुरुआत हो रही है। उनका वर्षों का सपना और मेहनत अब साकार हो रही है। उन्होंने इसे कुवैत दौरे के बाद अपने पहले कार्यक्रम के रूप में देश के नौजवानों के साथ जुड़ने का सुखद संयोग बताया।

प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरी देने का अभियान चलाया जा रहा है। इन भर्तियों के तहत चयनित नए कर्मचारी गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्त होंगे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related