नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!, एमबीबीएस के दो छात्र भी सीबीआई के हाथ लगे

Date:

नई दिल्ली। सीबीआई ने नीटयूजी पेपर लीक मामले में शनिवार को एक मास्टरमाइंड शशिकांत पासवान और दो एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर सॉल्वर के रूप में काम किया था। मास्टरमाइंड एनआईटीजमशेदपुर का बी.टेक का छात्र बताया जा रहा है। सीबीआई के अधिकारियों के हवाले से बताया कि ताजा गिरफ्तारियों के साथ नीट यूजी परीक्षा में कथित गडबड़ियों से जुड़े छह मामलों में एजेंसी द्वारा अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 21 पहुंच गई है।

शनिवार को गिरफ्तार किए गए दो एमबीबीएस छात्र राजस्थान के भरतपुर के एक मेडिकल कॉलेज से हैं। जिसमें दूसरे वर्ष का छात्र कुमार मंगलम बिश्नोई और प्रथम वर्ष का छात्र दीपेंद्र शर्मा शामिल है। ये दोनों छात्र 5 मई को नीट यूजी परीक्षा की तारीख पर हजारीबाग में मौजूद थे।

अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी कथित तौर पर एक इंजीनियर पंकज कुमार द्वारा चुराए गए पेपर के लिए सॉल्वर के रूप में काम कर रहे थे, जोकि पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल) पासआउट शशिकांत पासवान उर्फ शशि उर्फ पासू, कुमार और रॉकी के साथ मिलकर काम कर रहा था, जिसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related