मणिपुर;  हिंसा तेज होने के पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किए कार्रवाई के निर्देश

Date:

मणिपुर; हिंसा तेज होने के पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किए कार्रवाई के निर्देश

मणिपुर में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं. पीआईबी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा बलों को मणिपुर में व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.प्रेस रिलीज में ये भी कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से मणिपुर में हिंसा तेज हो गई है. संघर्ष में दोनों समुदायों के सशस्त्र उपद्रवी हिंसा में लिप्त रहे हैं, जिससे दुर्भाग्य से लोगों की जान चली गई और सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हुई.

गृह मंत्रालय ने कहा है कि हिंसक और विघटनकारी गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभावी जांच के लिए महत्वपूर्ण मामले एनआईए को सौंप दिए गए हैं. इस प्रेस रिलीज मे आम जन से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर विश्वास न करने और सुरक्षा बलों का सहयोग करने की अपील की गई है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुबह-सुबह कांपी धरती: रुद्रप्रयाग में भूकंप से दहशत 

रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटकों ने...

चंद्रमा से ऐतिहासिक वापसी: आर्टेमिस द्वितीय मिशन ने रचा नया इतिहास 

नासा के महत्वाकांक्षी आर्टेमिस II मिशन ने मानव अंतरिक्ष...