शाइना एनसी को इंपोर्टेड माल कहने वाले सांसद अरविंद सावंत ने दी सफाई, मैंने नहीं लिया था नाम

Date:

मुंबई। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने मुंबादेवी से शिवसेना शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी को इंपोर्टेड माल कहा था। जब बात बिगड़ गई और शाइना ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी कर दी तब उन्होंने अपनी सफाई दी है। सांसद ने सफाई देते हुए कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल उन्होंने शाइना एनसी के लिए नहीं किया था।

अरविंद सावंत ने सफाई देते हुए कहा कि शाइना एक दोस्त हैं जिनका वह सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी उनका नाम नहीं लिया। मैंने सिर्फ इतना कहा कि जो बाहरी हैं, वो यहां पर काम नहीं कर सकते। सावंत ने कहा कि वो 55 सालों से राजनीति में हैं और हमेशा महिलाओं का सम्मान करता हूं। उन्होंने विरोधियों पर उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया।

घटिया मानसिकता उजागर : शाइना

शिवसेना शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा किअरविंद सांवत महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते। आपने एक महिला कोमालकहकर बुलाया है। आपके इस बयान को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस तरह का बयान अशोभनीय और निंदनीय हैं। शाइना ने कहा कि इस तरह के बयानों से आपकी घटिया मानसिकता उजागर होती है।

क्या कहा था सांसद सावंत ने

सांसद अरविंद सावंत ने से जब शाइना एनसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता। ओरिजिनल माल चलता है। इसके जवाब में शाइना ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखामैं महिला हूं, माल नहीं। शाइना ने इसके बाद एफआईआर भी दर्ज करा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राहुल गांधी ने टीएमसी पर देबदीप की हत्या के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। राहुल गांधी ने रविवार को एक्स पर लिखा-कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों की ओर की गई हत्या बेहद निंदनीय है। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना, मिटाना, यही टीएमसी का चरित्र बन चुका है। कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर नहीं टिकी और न कभी टिकेगी। हमने भी अपने कार्यकर्ता खोए हैं, फिर भी हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है। यही हमारी विरासत है, यही हमारा संकल्प। इसके साथ ही उन्होंने परिवार को पूर्ण सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग की। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि  मांग स्पष्ट है कि सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, कठोर सजा मिले और देबदीप के परिवार को पूर्ण सुरक्षा व मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट में यह भी कहा कि भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करने वाली इस राजनीति के सामने झुकेंगे नहीं। न्याय होकर रहेगा। कानून-व्यवस्ता पूरी तरह ध्वस्त इस घटना पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेताओं ने भी जमकर नाराजगी जाहिर की है। नेताओं ने आरोप लगाया कि देबदीप पर सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों ने हमला किया और उसे बेरहमी से पीटा। इसके कुछ ही समय बाद चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पार्टी ने कहा कि यह दुखद घटना राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने को उजागर करती है।