शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के बयान पर भड़के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कहा- गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है भाजपा

0
0
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के बयान पर भड़के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कहा- गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है भाजपा
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के बयान पर भड़के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कहा- गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है भाजपा

मुंबई। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के 10 मिनट में मुंबई बंद करने के दावे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। फडणवीस ने कहा कि भाजपा और मौजूदा सरकार गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है। फडणवीस ने कहा कि राउत अपने घर के आसपास का इलाका भी बंद नहीं करा सकते।

दरअसल संजय राउत ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि शिवसेना का सबसे बड़ा राजनीतिक सामर्थ्य आज भी यही है कि वह 10 मिनट में मुंबई बंद करा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हारजीत चलती रहती है, लेकिन उनकी संगठनात्मक ताकत कायम है। राउत ने यह भी कहा कि अगर ठाकरे परिवार जिंदा है तो मराठी अस्मिता और मुंबई भी सुरक्षित है। उनके अनुसार यह बात देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता विनोद तावड़े भी जानते हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ बयानबाजी है। उन्होंने कहा कि जब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से अलग होकर गुवाहाटी जाने का फैसला किया था, तब भी यूबीटी ने दावा किया था कि शिंदे मुंबई में कदम नहीं रख पाएंगे। इसके बावजूद शिंदे 50 विधायकों के साथ मुंबई आए, राजभवन तक सड़कों से गए और बाद में सरकार बनी। फडणवीस ने कहा कि यह सब सार्वजनिक रूप से हुआ, इसलिए राउत के मौजूदा दावे महज बातें हैं, जिनका जमीन पर कोई असर नहीं है। फडणवीस ने यह स्वीकार किया कि बालासाहेब ठाकरे के दौर में एक इशारे पर मुंबई दो घंटे में बंद हो सकती थी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वैसी ताकत शिवसेना यूबीटी में नहीं बची है। आज की परिस्थितियों में राउत केवल दिन भर ऐसे बयान देकर सुर्खियां बटोरते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा और मौजूदा सरकार गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here