बीएमसी चुनाव के एग्जिट पोल आए सामने, महायुति का दिख रहा पलड़ा भारी, नहीं दिख रहा ठाकरे बंधुओं के मिलन का असर

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए वोटिंग हो चुकी है। पूरे देश की निगाहें बीएमसी चुनाव पर टिकी हुई हैं। इस बार भाजपा वाली महायुति के सामने ठाकरे बंधु हैं। बीएमसी में महायुति को परास्त करने के लिए दोनों वर्षों बाद एक साथ आए हैं, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे उन्हें निराशा ही दे रहे हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में महायुति को आगे बताया जा रहा है।

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा की अगुआई वाली महायुति को 107 से 122 सीटें मिल सकती हैं। ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 68 से 83 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी को 18 से 25 सीटें मिल सकती है, वहीं एनसीपी अजित पवार को 2 से 4 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 8 से 15 सीटें मिलने की बातें कही जा रही हैं।

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। शिवसेना यूबीटी गठबंधन को 58-68 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के गठबंधन को 12-16 मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में 6-12 सीटें जाने की संभावना बताई गई है। जेवीसी के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 138, उद्धव ठाकरे के गठबंधन को 59, कांग्रेस गठबंधन को 23 और अन्य को 7 सीटें मिल सकती हैं।

137 सीट पर भाजपा लड़ रही है चुनाव

मुंबई में भाजपा 137 सीट पर और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 90 सीट पर चुनाव लड़ रही है। एनसीपी 94 सीट पर अलग से चुनाव लड़ रही है। शिवसेना यूबीटी के 163 उम्मीदवार, एमएनएस के 52, कांग्रेस के 143 और वीबीए के 46 उम्मीदवार मैदान में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related