पचमढ़ी में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन एससी-एसटी सीटों को लेकर मंथन, अलग-अलग ग्रुपों में हो रही है चर्चा

Date:

पचमढ़ी। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को दूसरा दिन है। शनिवार को केंद्रीय गृह मत्री अमित शाह ने इसका शुभारंभ किया था। रविवार को इसमें सामाजिक और भौगोलिक कार्य विस्तार पर चर्चा की जा रही है, जिसमें एससी-एसटी प्रभाव वाली सीटें शामिल हैं। इसके लिए अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता चर्चा कर रहे हैं।

प्रबंधन, अनुभव और चुनौती

आज का सत्र निर्वाचन क्षेत्र के प्रबंधन, अनुभव और चुनौती पर केंद्रित है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन निर्वाचन क्षेत्र के प्रबंधन, नवाचार, चुनौतियां और सदन में भूमिका पर तीन ग्रुप बनाकर चर्चा की जा रही है। इसमें पहली और दूसरी बार के विधायकों के अलगअलग ग्रुप बने हैं। आज के सत्रों में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, और हितानंद शर्मा जैसे वरिष्ठ नेता विभिन्न विषयों पर सांसदों और विधायकों को संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्रीविधायक, लोकसभाराज्यसभा सांसद शामिल हैं।

दलित और आदिवासी सीटों पर विशेष ध्यान

प्रशिक्षण शिविर में दलित और आदिवासी वर्ग के प्रभाव वाली विधानसभा सीटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दलितआदिवासी के प्रभाव वाली सीटों के 3 समानांतर सत्र हैं। एससी और एसटी के लिए आरक्षित सीटों के विधायकों, सांसदों से क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, लाल सिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने चर्चा की। इन सत्रों में समाज के मुद्दों, स्थानीय मतदाताओं की अपेक्षाएं और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

योग सत्र में विधायक को रोका

रामपुर बघेलान से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह योग सत्र में हिस्सा लेने के लिए स्पोर्ट्स ड्रेस में ही दौड़ते नजर आए। इस दौरान गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी उन्हें पहचान नहीं पाया और वहीं रोक लिया। जब उन्होंने बताया कि वे एक विधायक हैं, तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related