कटनी में कोयले से लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं, ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित

0
1
कटनी में कोयले से लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं, ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित
कटनी में कोयले से लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं, ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित

कटनी। कटनी जिले में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर आ रही है। बिलासपुर रेलखंड से कोयला लोड कर निकली एक मालगाड़ी कटनी मेन स्टेशन से पहले केबिन के पास अचानक पटरी से उतर गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

बताया जाता है कि बिलासपुर रेलखंड से कोयला लेकर वेस्ट बड़ोदरा की ओर जा रही मालगाड़ी न्यू कटनी जंक्शन के केबिन के पास डीरेल हो गई। इस दौरान मालगाड़ी की करीब पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में दो डिब्बे एकदूसरे के ऊपर चढ़ गए और दोनों ओर की रेल पटरियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। डिब्बों के पलटने से उनमें भरा कोयला बड़ी मात्रा में रेल पटरियों और आसपास के इलाके में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही कटनी रेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। कटनी के रेल एरिया मैनेजर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही रेलवे की दुर्घटना राहत ट्रेन की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो राहत और मरम्मत कार्य में जुट गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक से कोयला हटाने और क्षतिग्रस्त पटरियों की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। हादसे के कारण कटनी से गुजरने वाली अप और डाउन लाइन की कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनों को अन्य मार्गों से डायवर्ट किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को रोककर स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा जल्द से जल्द ट्रैक बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here