इंदौर में 18 साल के स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत, आईआईटी की कर रहा था तैयारी, भाई के साथ किराए पर रहता था

Date:

इंदौर। इंदौर में 18 साल के स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत की खबर आ रही है। 11वीं क्लास का यह स्टूडेंट अपने भाई के साथ किराए के रूम में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार देर रात तक वह पढ़ाई कर रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसका भाई और अन्य लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकन उसे बचाया न जा सका।

सूचना पर भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शनिवार को एमवाय में उसका पीएम करवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक पीयूष (18) पिता कमलेश है। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंतोडिया ने बताया कि पीयूष इंदौर में चितावद क्षेत्र में रहता था और पढ़ाई करता था। शुक्रवार रात को भी पढ़ाई करने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को उसका पीएम करवाया गया। प्रारंभिक रूप से हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। फिलहाल इसमें पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

10 वीं में आए थे 98 प्रतिशत नंबर

पीयूष की मौसेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि पीयूष पढ़ाई में काफी अच्छा था। 10वीं में उसके 98 प्रतिशत बने थे। वह इंदौर में अपने भाई के साथ रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। वह कोचिंग भी जाता था। शुक्रवार रात 1 बजे तक पढ़ाई कर रहा था। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे 20 से 25 मिनट में ही घर से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंच गए थे। वह मूल रूप से ग्वालियर-मुरैना की तरफ के रहने वाले हैं। शनिवार को पीएम के बाद परिजन पीयूष के शव को लेकर निकल गए।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

पुलिस और अस्पताल प्रशासन द्वारा शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पीयूष का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर अपने मूल निवास स्थान ग्वालियर-मुरैना की ओर रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related