कंगना रनौत का बीफ पर जवाब
अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के उनके बीफ खाने के दावे पर एक्स पर बयान जारी किया है.उन्होंने कहा कि ना तो बीफ खाती हूं और ना ही रेड मीट खाती हूं.उन्होंने एक्स पर लिखा- मैं बीफ या किसी तरह का रेड मीट नहीं खाती. यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं. मैं दशकों से यौगिक और आयुर्वेदिक जीवन शैली का प्रचार कर रही हूं.



