जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवानों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Date:

डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा के खन्नीटॉप इलाके में सेना के जवानों को ले जा रही गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की जान चली गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में 21 जवान सवार थे।

बताया जा रहा है कि सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से काफी खस्ता है। कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर खाई में गिर गया। जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है। घायलों को दुर्घटनास्थल से निकालकर पास के मेडिकल कैंप ले जाया गया है। तीन सैनिकों की हालत गंभीर है। उन्हें उधमपुर के सेना अस्पताल रेफर किया गया है

अधिकृत सूत्रों के अनुसार सेना के बुलेटप्रूफ वाहन में जवान सवार थे और यह वाहन ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहा था। इस दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। अधिकारियों ने बताया कि सेना एवं पुलिस ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। कुल 21 जवान एक गाड़ी में सफर कर रहे थे जो सड़क से फिसल गई। इसमें 10 जवानों की मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। मामूली रूप से घायल एक जवान का भद्रवाह हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और सेना के अधिकारी घायल जवानों के इलाज और उनकी शिफ्टिंग की देखरेख के लिए भद्रवाह हॉस्पिटल पहुंच गए है।

राज्यपाल और सीएम ने जताया दुख

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की शानदार सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। इधर, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट भद्रवाहचंबा रोड पर खन्नीटॉप में आर्मी की गाड़ी के साथ हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related