क्या संकट में है इंडिगो : एक माह में 1232 फ्लाइट्स रद्द, आज की घटना के बाद डीजीसीए ने कहा-मुख्यालय में पेश होकर दें पूरी जानकारी

Date:

नई दिल्ली। इंडिगो की फ्लाइट लगातार रद्द हो रही हैं। बुधवार को ही 70 से अधिक फ्लाइटें रद्द हुईं। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार एक महीने में इंडिगो की 1232 उड़ानें रद्द हुई है। अब डीजीसीए ने एयरलाइन से जवाब मांगा है।

डीजीसीए ने एयरलाइन को तत्काल मुख्यालय में पेश होकर मौजूदा स्थिति की पूरी जानकारी देने को कहा है। डीजीसीए ने देरी तथा रद्दीकरण को कम करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है। इंडिगो में यात्रा करने वालों को यह सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट्स की स्थिति जांच लें।

बताया जाता है कि इंडिगो एयरलाइन में उड़ानों में हो रही देरी और रद्दीकरण के पीछे एक अहम वजह चालक दल (क्रू) की भारी कमी है। विशेषकर इंडिगो पायलट की समस्या से जूझ रहा है। यह समस्या तब शुरू हुई जब पिछले महीने संशोधित उड़ान ड्यूटी समय सीमा मानदंडों को लागू किया गया। इन नए नियमों में चालक दल के लिए आराम के ज्यादा घंटे और काम की समयसारणी अनिवार्य कर दी गई। हालांकि, इंडिगो अपने विशाल उड़ान नेटवर्क को इन सख्त नए मानदंडों के अनुसार तुरंत व्यवस्थित करने के लिए संघर्ष कर रहा है, जिसके चलते उसके पास पर्याप्त संख्या में पायलट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

इंडिगो से डीजीसीए ने मांगा पूरा विवरण

डीजीसीए की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इंडिगो को निर्देश दिया गया है कि वह मौजूदा व्यवधानों की वजहों का पूरा विवरण पेश करे। डीजीसीए ने स्पष्ट किया कि एयरलाइन को केवल कारण बताने होंगे, बल्कि यह भी बताना होगा कि आगे ऐसा दोबारा हो, इसके लिए उसकी योजना क्या है। हवाई यात्रियों की बढ़ती शिकायतों और सोशल मीडिया पर सामने रहे वीडियो तथा प्रतिक्रिया को देखते हुए डीजीसीए इस मामले को गंभीरता से ले रही है। डीजीसीए ने कहा कि वह स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related