वेनेज़ुएला पर बढ़ते संकट के बीच भारत की बड़ी चेतावनी, यात्रा से बचने की सलाह
भारत सरकार ने शनिवार रात वेनेज़ुएला को लेकर अपने नागरिकों के लिए एक अहम यात्रा एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे वेनेज़ुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से फिलहाल बचें।
साथ ही, वेनेज़ुएला में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और अपनी आवाजाही सीमित रखने की सलाह दी गई है।
यह एडवाइजरी ऐसे समय पर जारी की गई है जब अमेरिका ने एक सैन्य कार्रवाई के तहत वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेने का दावा किया है। यह सैन्य अभियान राजधानी काराकास में चलाया गया। अमेरिका लंबे समय से राष्ट्रपति मादुरो पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप लगाता रहा है।




