फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी से बड़े खुलासे की उम्मीद
हरियाणा के फरीदाबाद के पाली क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आतंकी अब्दुल रहमान (19) से सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। गुजरात एटीएस और पलवल एसटीएफ की टीम ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनसे आतंकी मॉड्यूल की गहरी परतें खुलने की संभावना है।
मोबाइल से जुड़े अहम सुराग
जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सोशल मीडिया गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच में इन फोनों में कई संदिग्ध वीडियो मिले हैं, जो धार्मिक उन्माद भड़काने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल रहमान फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए अपने आतंकी साथियों और आकाओं से संपर्क में था।
कैसे जुड़ा आतंकी मॉड्यूल से?
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि अब्दुल सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट और रील्स देखने में रुचि रखता था। इसी दौरान आतंकी संगठनों की नजर उस पर पड़ी और उसे कट्टरपंथी विचारधारा की ओर धकेला गया। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि उसे किन लोगों ने प्रशिक्षित किया और आतंकी संगठन में शामिल करने के लिए किसने प्रेरित किया।
गिरफ्तारी के दौरान क्या मिला?
आरोपी के पास से बरामद सामान में:
-
मोबाइल फोन
-
आधार कार्ड और पैन कार्ड
-
5 पासपोर्ट साइज फोटो
-
2920 रुपये नकद
-
ईयरबड और एक धार्मिक माला
-
1 मार्च 2025 की अयोध्या कैंट से दिल्ली जंक्शन की ट्रेन टिकट




