दिल्ली में महिला सम्मान योजना की जांच पर भड़के केजरीवाल, कहा-ये आदेश एलजी का नहीं, अमित शाह का है

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल ने महिला सम्मान योजना की जांच के आदेश दिए हैं। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये आदेश एलजी ऑफिस से नहीं, अमित शाह के ऑफिस से आया है। आप ने भाजपा पर महिलाओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव से पहले ही भाजपा हार मान चुकी है।

केजरीवाल का कहना है कि भाजपा दिल्ली में महिला सम्मान योजना रोकना चाहती है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना को महिलाओं का पूरा समर्थन मिल रहा है। अब तक 22 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। दिल्ली की आतिशी सरकार ने महिला सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया है। अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले स्कीम को लागू किए जाने का ऐलान करते हुए कहा था कि चुनाव बाद अगर आप की जीत हुई तो इस स्कीम की राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में घर-घर जाकर इस योजना के लिए लोगों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है। आप कार्यकर्ता महिला सम्मान योजना के अलावा ‘संजीवनी’ योजना के लिए भी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, जिसके तहत 60 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज का वादा किया गया है।

एलजी दफ्तर से महिला सम्मान योजना की जांच को लेकर चिट्ठी लिखे जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली का चुनाव हार रही है और वह महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से बौखलाई हुई है। उन्होंने चुनौती देने के लहजे में लोगों से अपील की है कि दोनों योजनाओं के तहत खूब रजिस्ट्रेशन कराइए, देखता हूं इसे कौन रोक लेता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। दिल्ली की जनता के लिए वह जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related