राज्यसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग: मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपसभापति को लिखा पत्र

0

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को पत्र लिखकर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।

Kharge writes to RS chairman to allow discussion over SIR, citing past  rulings by Chair

खड़गे ने इस पत्र को अपने एक्स अकाउंट पर भी साझा किया और लिखा:
“राज्यसभा के माननीय उप सभापति को मेरा ख़त, जिसमें स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू (एसआईआर) पर तुरंत चर्चा की मांग की गई है।”

उन्होंने अपने पत्र में लिखा:

चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया सबसे पहले बिहार में शुरू की गई है। यह प्रक्रिया इसके बाद पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों में भी लागू की जाएगी। विपक्ष के सांसद संसद के मौजूदा सत्र के पहले दिन से ही इस मुद्दे पर चर्चा की लगातार मांग कर रहे हैं।”

खड़गे ने कहा

इसलिए, मैं अपनी ओर से और राज्यसभा में विपक्षी दलों की ओर से आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा की मंज़ूरी दी जाए। यह करोड़ों मतदाताओं, विशेषकर समाज के कमज़ोर वर्गों के लिए अत्यंत चिंता का विषय है।”

यह मुद्दा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर एक अहम राजनीतिक बहस के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here