पीएम नरेंद्र मोदी और एलन मस्क के बीच बातचीत, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग पर ज़ोर

0
1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक अरबपति और अमेरिकी प्रशासन में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) का नेतृत्व कर रहे एलन मस्क से बातचीत की है।

इस मुलाकात की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

पीएम मोदी ने लिखा, “मैंने एलन मस्क से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इनमें वे विषय भी शामिल थे, जिन पर इस साल की शुरुआत में वॉशिंगटन डीसी में हुई हमारी बैठक में चर्चा हुई थी।”

उन्होंने बताया कि दोनों के बीच टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

गौरतलब है कि पीएम मोदी फरवरी में अमेरिका के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क से मुलाक़ात की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here