रामकृष्ण मिशन पर दिए बयान पर बढ़ा विवाद, ममता ने दी सफाई

Date:

रामकृष्ण मिशन पर दिए बयान पर बढ़ा विवाद, ममता ने दी सफाई

पश्चिम बंगाल की राजनीति में रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले पीएम मोदी ने जमकर निशाना साधा। वहीं अब उन्हें टिप्पणी करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है। हालांकि इन सबके बीच उन्होंने सफाई दी है। बनर्जी ने परोपकारी कार्यों के लिए रामकृष्ण मिशन या भारत सेवाश्रम संघ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह किसी संस्था के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन राजनीति में शामिल होने के लिए एक या दो लोगों की आलोचना की है। लोकसभा चुनाव के बीच राज्य की मुख्यमंत्री का संतों के राजनीति में आने के बयान पर पहले भी कई हलकों में हंगामा हो चुका है।

Mamata Banerjee stood with the attackers involved in the Bhupatinagar  incident - NIA के पास क्या अधिकार? भूपतिनगर घटना में शामिल हमलावरों के साथ  खड़ी हुईं ममता बनर्जी, पश्चिम ...

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत सेवाश्रम के कार्तिक महाराज पर भाजपा के लिए प्रचार करने और तृणमूल एजेंटों को चुनाव में बैठने से रोकने का आरोप लगाया था। इन्हीं आरोपों को लेकर नरेंद्र मोदी ने तीखी आलोचना। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस वोट बैंक के तुष्टीकरण’ के लिए इन सामाजिक-धार्मिक संगठनों को धमका रही है। वहीं, प्रदीप्तानंद महाराज ने ममता बनर्जी के खिलाफ कानूनी नोटिस भी भेजा है, लेकिन कार्तिक महाराज को लेकर दिए गए अपने बयान पर तृणमूल सुप्रीमो अब भी अड़ी हुई हैं। ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर एक बार फिर अपनी बात रखी। उन्होंने बांकुड़ा के ओंदा में एक चुनावी सभा में कहा, ‘मैं रामकृष्ण मिशन के खिलाफ नहीं हूं। मैं किसी भी संगठन का अपमान क्यों करूंगी? किसी संगठन का अपमान नहीं किया है। मैं गंगासागर में भारत सेवाश्रम जाती हूं। वे मुझसे बहुत प्यार करते हैं, ख्याल रखते हैं, देश के लिए बहुत काम करते हैं। मैंने एक-दो लोगों के बारे में कहा था।’

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related