बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में फिर भिड़ंत, नीतीश ने कहा-छोड़ा ना तोहरा कुछ मालूम है

Date:

पटना। बिहार में एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी में विधान परिषद में भिड़ंत हो गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजद के शासन काल में कानून व्यवस्था की बात कही तो राबड़ी देवी ने हस्तक्षेप करना चाहा। इस पर नीतीश ने कहा- छोड़ा ना तोहरा कुछ मालूम है। आप क्या थे। कउची के लिए मुख्यमंत्री बने। आपके पति जब हटाए गए थे तब आप बन गए।

गुरुवार को बिहार विधानपरिषद की कार्यवाही के दौरान दोनों नेता एकदूसरे से उलझते नजर आए। नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें याद दिलाया कि वह उनके पति को इस पद से हटाये जाने के कारण ही मुख्यमंत्री बन पाई थीं। नीतीश ने राज्य विधानपरिषद में एक चर्चा के दौरान हस्तक्षेप करते हुए, चारा घोटाले में सीबीआई द्वारा आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद 1997 में राजद सुप्रीमो के इस्तीफे का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजद के शासन काल की ओर इशारा करते हुए कहा कि क्या उस समय कुछ किया गया। हिंदू, मुस्लिम का कितना झगड़ा हुआ करता था। लोग केवल अपना प्रचार करने में लगे रहते थे।

राबड़ी देवी ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में वह अपने आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बोल सकती हैं। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि छोड़ा ना तोहरा कुछ मालूम है। आप क्या थे। कउची के लिए मुख्यमंत्री बने। आपके पति जब हटाए गए थे तब आप बन गए। हटे तो घरवे के आदमी को बना दिया। इससे पहले भी नीतीश कुमार और राबड़ी देवी आपस में भिड़ चुके हैं। यह तीसरा मौका है जब नीतीश और राबड़ी के बीच नोकझोंक हुई है।

राबड़ी ने कहा-क्या पहले विकास नहीं था

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बिहार में 2005 के बाद सब हुआ है। क्या 2005 से पहले बिहार में जिला नहीं था? विकास नहीं था? क्या नहीं था? उन्होंने आगे कहा कि हम लोग बिहार सरकार को सहयोग दे रहे हैं लेकिन सरकार भाग रही। भारतीय जनता पार्टी जब विपक्षी दल में थी तो क्या हर दिन हंगामा और प्रदर्शन नहीं करती थी? हम लोग कहां उठकर खड़े होते थे? राबड़ी देवी ने आगे नीतीश कुमार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कहा कि आज अशोक चौधरी फिरौती ले रहे हैं। पहले कांग्रेस को लूटे और अब जदयू में लूट रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related