साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून से हटेगी अमिताभ बच्चन की आवाज, सरकार ने अभियान किया समाप्त

0

भारत सरकार द्वारा साइबर धोखाधड़ी से नागरिकों को जागरूक करने के लिए शुरू की गई कॉलर ट्यून मुहिम अब समाप्त हो गई है। इस अभियान के तहत अमिताभ बच्चन की आवाज में चेतावनी संदेश लोगों को सुनाई देता था, लेकिन गुरुवार से यह कॉलर ट्यून बंद कर दी गई है।

अमिताभ की आवाज में कोरोना कॉलर ट्यून हटाने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में  दायर याचिका - COVID Awareness Caller Tune in Amitabh Bachchan Voice PIL  filed in Delhi HC to Remove tmov -

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने इस कॉलर ट्यून को अब बंद करने का निर्णय लिया है क्योंकि यह जागरूकता अभियान अपने निर्धारित समय के अनुसार पूरा हो गया है। इस पहल का उद्देश्य ऑनलाइन घोटालों और साइबर फ्रॉड के खतरे को लेकर आम जनता को सचेत करना था।

गौरतलब है कॉलर ट्यून को लेकर अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया था। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि कॉलर ट्यून के बंद होने का ट्रोलिंग से कोई संबंध नहीं है। इसे भारत सरकार के फैसले के तहत हटाया गया है, न कि किसी सोशल मीडिया दबाव के कारण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here