तकनीकी संदेह के चलते एअर इंडिया की हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट AI315 को लौटना पड़ा वापस
हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या की आशंका के चलते बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। यह फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान द्वारा संचालित की जा रही थी।

AI315 ने हांगकांग से दिल्ली के लिए नियमित रूप से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के कुछ समय बाद ही तकनीकी गड़बड़ी का संदेह जताया गया, जिसके चलते एहतियातन विमान को उसके प्रस्थान बिंदु हांगकांग वापस लाया गया। एयरलाइन द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए यह निर्णय लिया गया।




