हवा में ही बंद हो गया एयर इंडिया के विमान का इंजन, पायलट ने पैन-पैन अलर्ट देकर उतारा विमान

Date:

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में गड़बड़ियों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला गुरुवार का है, जब हवा में ही एयर इंडिया के विमान का इंजन बंद हो गया है। इसके तुरंत बाद पायलट ने रेडियो पर पैन-पैन का इमरजेंसी अलर्ट दिया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

बताया जाता है कि यह फ्लाइट AI 2812 अपने निर्धारित समय 2:05 बजे के बजाए करीब 2:15 बजे मुंबई से रवाना हुई। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जाता है कि टेक-ऑफ के दौरान ही विमान से जोरदार आवाज सुनाई दी। पायलट ने तुरंत पैन-पैन कॉल जारी किया और विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। करीब 2:35 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि विमान के दूसरे इंजन में खराबी आ गई थी और वह हवा में ही बंद हो गया था।  विमान में सवार सभी 47 यात्री सुरक्षित हैं।

उल्लेखनीय है कि पैन-पैन एक रेडियो सिग्नल है, जिसका उपयोग पायलट तब करते हैं जब विमान में कोई गंभीर लेकिन जीवन के लिए तुरंत खतरा न हो। इस सिग्नल के जरिए पायलट यह बताता है कि विमान को प्राथमिकता देते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल तुरंत सहायता दे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related