भारत को दुनिया का ड्रोन हब बनाने का लक्ष्य; राजनाथ सिंह

Date:

भारत को दुनिया का ड्रोन हब बनाने का लक्ष्य; राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली डिफेंस डायलॉग को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का ड्रोन हब बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। यह न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को मदद करेगा बल्कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने भारत को दुनिया का ड्रोन हब बनाने के लिए कई पहल की है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,हम पहले ही अनुसंधान और विकास कार्यकर्म को भरोसेमंद सर्टिफिकेशन प्रणाली से बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। ड्रोन और स्वार्म टेक्नोलॉजी युद्ध के तरीकों में मौलिक परिवर्तन ला रही है। इस विकास ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से युद्ध की समझ को पूरी तरह से बदल दिया है।केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम भारत से रक्षा वस्तुओं के बढ़ते निर्यात में भी अपने प्रयासों का फल देख रहे हैं। मौजूदा समय में भारत 100 देशों में रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related