
मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर मनोज बाजपेयी एक बार फिर ओटीटी पर धमाल मचाते नजर आएंगे। उनकी फेमस सीरीज द फैमिली मैन का तीसरा सीजन अगले महीने रिलीज होने जा रहा है। मंगलवार 28 अक्टूबर को इसकी घोषणा कर दी गई है। इस बार फैमिली मैन में दो नए एक्टर भी नजर आएंगे।
प्राइम वीडियो ने आज द फैमिली मैन 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। तीसरा सीज़न 21 नवंबर को ग्लोबली रिलीज़ किया जाएगा। इसमें एक बार फिर मनोज बाजपेयी अपने मशहूर किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे। वे अपने देश की सेवा दिल से करता है और साथ ही एक अच्छे पति और पिता की जिम्मेदारी भी निभाता है। इस सीरीज़ को राज, डीके और सुमन कुमार ने लिखा है, जबकि इसके डायलॉग सुमित अरोड़ा के हैं। इस बार सीरीज़ का निर्देशन राज और डीके के साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ ने किया है। सीजन 3 में में जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी नजर आएंगे। सीरीज में जयदीप का किरदार रुक्मा का होगा जबकि निमरत कौर मीरा की भूमिका में नजर आएंगीं.। ‘द फैमिली मैन 3’ में इन दोनों की एंट्री के साथ ही श्रीकांत तिवारी का सामना दो नए और ताकतवर दुश्मनों से होगा यानी इस बार शो में खतरा और मुश्किलें पहले से ज्यादा नजर आएंगीं। सीरीज में शारिब हाशमी (जे.के. तलपड़े), प्रियमणि (सुचित्रा तिवारी), अशलेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी), श्रेया धनवंतरि (जोया) और गुल पनाग (सलोनी) फिर से दिखाई देंगे।



