भारत की महिला क्रिकेट टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन, बीसीसीआई ने घोषित किए 51 करोड़ रुपये इनाम

0

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर यह गौरव हासिल किया।

विश्व कप विजेता महिला टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, PM मोदी ने भी दी बधाई

इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने घोषणा की कि भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के सम्मान में 51 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह राशि खिलाड़ियों, कोच, चयनकर्ताओं और सपोर्ट स्टाफ के बीच वितरित की जाएगी।

देवजीत सैकिया ने बताया कि इस बार आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने भी वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा,

हमें आईसीसी चेयरमैन जय शाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए, क्योंकि वर्ल्ड कप से महज़ एक महीने पहले उन्होंने प्राइज मनी 3.88 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 14 मिलियन डॉलर (करीब 124 करोड़ रुपये) कर दी, जो मूल राशि से 300 प्रतिशत से भी अधिक है।”

आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार,

  • वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 40 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
  • रनर-अप दक्षिण अफ्रीका को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपये) की राशि दी जाएगी।

इस तरह भारतीय महिला टीम ने न केवल मैदान पर बल्कि आर्थिक रूप से भी नई ऊंचाइयों को छू लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here