India

इंदौर में जलसंकट: एसीएस ने ली बैठक, विधायकों ने किया नर्मदा से टैंकर भरने का विरोध, अपर आयुक्त पाठक के विरोध में उतरे कांग्रेस...

इंदौर। शहर में जलसंकट के बीच गुरुवार को दिनभर मंथन चलता रहा। वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधायकों के साथ भी बैठक की। गुरुवार को ही कांग्रेस पार्षदों ने निगमायुक्त से मुलाकात कर जलकार्य विभाग देख रहे अपर आयुक्त आशीष पाठक की शिकायत की।

एक ‘कॉकरोच’ ने खोल दी सबकी पोल, डर इतना कि अकाउंट बंद करना पड़ा

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ‘कॉकरोच’ ने धमाल मचा रखा है। आमतौर पर किचेन में ‘कॉकरोच’ देखकर महिलाएं डरती हैं, लेकिन इस ‘कॉकरोच’  ने तो सभी राजनीतिक दलों को हिला दिया है। मात्र चार-पांच दिनों में ही सोशल मीडिया पर इसके फॉलोअर्स की संख्या भाजपा-कांग्रेस जैसे बड़े राजनीतिक दलों से काफी आगे निकल गई।

महापौर ने कहा-2013 से 2020 तक नहीं हुआ नर्मदा का पानी लाने का कोई प्रयास, इसीलिए हो रही परेशानी

तपते इंदौर में जलसंकट गहराता जा रहा है। लोग त्रस्त हैं। यही वजह है कि जनता से लेकर विधायक तक परेशान हैं। पांच नंबर विधानसभा के विधायक महेंद्र हार्डिया ने तो इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर जमकर नाराजी जाहिर की थी। अब महापौर भार्गव का कहना है कि 2013 में नर्मदा का तीसरा चरण आया था। इसके बाद 2013 से 2020 के बीच नर्मदा का पानी लाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इसकी वजह से परेशानी आ रही है।

बेंगलुरु हवाई अड्‌डे पर लैंडिग के वक्त एयर इंडिया के विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

बेंगलुरु हवाई अड्‌डे पर उतरते समय गुरुवार को एयर इंडिया के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। यह विमान दिल्ली से आ रहा था। अधिकारियों ने बताया कि चालक दल और यात्रियों को सामान्य रूप से विमान से उतर गए।

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर, पीओके में अज्ञात हमलावरों ने मार दी गोली

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने बुरहान को निशाना बनाया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img