सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 787.30 अंकों की तेजी, निफ्टी 255.15 अंक उछला

0
0
OLYMPUS DIGITAL CAMERA

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 6 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 787.30 अंकों की तेजी के साथ 74,106.85 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 255.15 अंक ऊपर जाकर 22,968.25 अंकों पर बंद हुआ।

उल्लेखनीय है कि आज के कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ शुरू हुई थी, लेकिन साढ़े 12 बजे के बाद बाजार में तेजी आने लगी। इसके बाद लगातार बढ़त जारी रही। सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि दो कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी की 50 में से 43 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 7 कंपनी के शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 7.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके विपरित रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।सेंसेक्स में एक्सिस बैंक, टाइटन, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, एनटीपीसी, बीईएल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एटरनल, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here