सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 313 और निफ्टी 91 अंक ऊपर जाकर हुआ बंद

0
0
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 313 और निफ्टी 91 अंक ऊपर जाकर हुआ बंद
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 313 और निफ्टी 91 अंक ऊपर जाकर हुआ बंद

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार में तेजी नजर आई। आज बीएसई सेंसेक्स 313.02 अंकों की उछाल के साथ 82,693.71 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी आज 91.15 अंकों की बढ़त के साथ 25,330.25 अंकों पर क्लोज हुआ। मंगलवार भी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था।

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, जबकि 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इधर, निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियों के शेयरों में तेजी नजर आई, जबकि 16 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे ज्यादा 0.99 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।

सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एटरनल और भारती एयरटेल में तेजी रही। इसके विपरित टाइटन, आईटीसी, टाटा स्टील, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट नजर आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here