फ्लैट शुरुआत के बाद गुरुवार को खुलते ही लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

0
0
फ्लैट शुरुआत के बाद गुरुवार को खुलते ही लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम
फ्लैट शुरुआत के बाद गुरुवार को खुलते ही लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

मुंबई। गुरुवार 29 जनवरी को शेयर बाजार की शुरुआत फ्लैट हुई। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 9:25 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 252 अंक की गिरावट के साथ 82,091 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं एनएसई निफ्टी 50 88 अंक फिसलकर 25,253 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

आज के शुरुआती कारोबार में बीएसई के टाटा स्टील, पावरग्रिड, एनटीपीसी और एसबीआई के शेयरों में तेजी रही, जबकि मारुति, टाइटन, एशियन पेंट और टीसीएस के शेयर नुकसान में दिखे। आज के कारोबार में लगभग 1334 शेयर बढ़त के साथ खुले, 1070 शेयर गिरे और 166 शेयर बिना किसी बदलाव के रहे। निफ्टी पर एलएंडटी, हिंडाल्को, ओएनजीसी, कोल इंडिया और जेएसडब्ल्यू स्टील बड़े गेनर्स में शामिल रहे। इसके विपरित मारुति सुजुकी, डॉ. रेड्डीज लैब्स, टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स और इंटरग्लोब एविएशन लूजर्स की लिस्ट में रहे। बुधवार 28 जनवरी को शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 487.20 अंक की तेजी के साथ 82,344.68 अंक तो, वहीं एनएसई निफ्टी 167.35 अंक उछलकर 25,342.75 के लेवल पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here