दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में लगी आग, तीन की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर

0
0
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में लगी आग, तीन की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में लगी आग, तीन की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में लगी आग, तीन की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

हादसा रैणी थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चल रही एक पिकअप वाहन को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप में आग भड़क उठी और कुछ ही पलों में उसने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। तीनों मृतकों के शव सीटों से चिपके हुए मिले। हादसे में जिंदा जले लोगों की पहचान

  • मोहित (बहादुरगढ़, हरियाणा)
  • दीपेंद्र (सागर, मध्यप्रदेश)
  • पदम (सागर, मध्यप्रदेश)
    के रूप में हुई है।

वहीं, गंभीर रूप से घायल ड्राइवर हन्नी (झज्जर, हरियाणा) को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

आग लगने के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब तक रेस्क्यू शुरू हुआ, तब तक पिकअप पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझाने के लिए मौके पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोग बेबस नजर आए।

पुलिस ने शवों को रैणी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पिकअप के नंबर से पता चला कि वाहन झज्जर (हरियाणा) का था। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

फिलहाल पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि टक्कर किस वाहन ने और किन हालात में मारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here