पश्चिम बंगाल में बोले पीएम मोदी-संसद से सड़क तक बंगाल की बेटियों के साथ विश्वासघात कर रही टीएमसी

Date:

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए हैं। विष्णुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने टीएमसी को आदिवासी और महिला विरोधी बताया। पीएम मोदी ने महिला आरक्ष बिल का जिक्र करते हुए कहा कि जहां एक ओर भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राजनीति के मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है, वहीं टीएमसी संसद से लेकर सड़क तक बंगाल की बेटियों के साथ विश्वासघात कर रही है।

पीएम मोदी ने टीएमसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का सम्मान कर रही है, तब टीएमसी उनका तिरस्कार करने में जुटी है। बंगाल दौरे के दौरान राष्ट्रपति के साथ हुए व्यवहार को पूरे देश ने देखा है। पीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि टीएमसी कभी नहीं चाहती थी कि कोई आदिवासी महिला इस सर्वोच्च पद पर बैठे। यह न केवल राष्ट्रपति का अपमान है, बल्कि बंगाल की उन करोड़ों बहनों और आदिवासी समाज का अपमान है, जो इस गौरवशाली पल की गवाह बनी थीं।

सिर्फ घुसपैठियों की सुनती है टीएमसी

पीएम ने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों के लिए हर कानून तोड़ देती है। पार्टी सिर्फ घुसपैठियों की सुनती है। टीएमसी के भ्रष्टाचार से बहन, बेटियां परेशान हैं। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टीएमसी बंगाल के साथ धोखा किया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची और बिल को पास होने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी नहीं चाहती कि महिलाओं को आरक्षण मिले। टीएमसी नहीं चाहती थी कि बंगाल की और बेटियां विधायक और सांसद बनें, क्योंकि बंगाल की बेटियां उनके ‘महाजंगल राज’ को चुनौती दे रही थीं।  इसलिए, टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण प्रदान करने वाले कानून को पारित होने से रोक दिया।

बंगाल में अब भयकाल नहीं, सेवा काल आएगा

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल का चुनाव ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल से भय काल जाएगा और सेवा काल आएगा। टीएमसी सिंडिकेट की परमानेंट सर्जरी होगी। उन्होंने कहा कि बंगाल टाइगर की दहाड़ से टीएमसी डर गई है। टीएमसी के भ्रष्टाचारी चुनाव से पहले सरेंडर कर दें। 4 मई के बाद राज्य में कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा।  टीएमसी का आतंक जल्द ही समाप्त होगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को एक विवादित बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने देश के पीएम को आतंकवादी के रूप में वर्णित कर दिया। जब बवाल मचा तो खड़गे ने अपने बयान पर सफाई भी दी है, लेकिन इससे सियासत गरमा गई है। चेन्नई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए खड़गे ने एआईएडीएमके के प्रधानमंत्री के साथ हाथ मिलाने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'वे मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह (मोदी) एक आतंकवादी हैं। और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने एआईएडीएमके पर पीएम मोदी का साथ देने को लेकर हमला बोला और कहा कि ऐसे गठबंधन की वजह से लोकतंत्र कमजोर होता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती है। बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी और कहा कि वह (पीएम मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि ये कहा कि वे आतंकित करते हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ईडी, आईटी  और सीबीआी जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं।