पाकिस्तान; सरकार के पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने के फ़ैसले पर अमेरिका ने जताई चिंता
पाकिस्तान सरकार के इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने के फै़सले को लेकर अमेरिका ने चिंता ज़ाहिर की है.अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई से राजनीतिक बदले की शुरुआत हो सकती है.




