यूपी की तरह अब उत्तराखंड में भी कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम

Date:

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की तरह अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों को होटल और ढाबे वालों को रेट लिस्ट के साथ ही अपना नाम भी लिखना होगा। हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने रेस्तरां मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया है।

हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर जो होटल, ढाबे, रेस्तरां हैं या जो रेड़ीपटरी वाले हैं उन्हें उनके मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखना होगा। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीते दिनों हरिद्वार में कुछ संगठनों ने पुलिस के सामने मांग उठाई थी कि कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों को कोई परेशानी हो इसके लिए दुकानदार दुकानों पर अपना नाम जरूर लिखें। जिसके बाद अब पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया है।

ढाबों पर बनाएं प्याजलहसुन वाला भोजन

मंगलौर क्षेत्र में ढाबे पर लहसुन और प्याज का भोजन परोसे जाने से हुए हंगामे के बाद पुलिस ने ढाबा और होटल संचालकों के साथ बैठक की। इसमें पुलिस ने कहा कि ढाबा और होटलों में कांवड़ यात्रा के दौरान लहसुन और प्याज का खाना नहीं परोसा जाएगा। साथ ही मांसाहार किसी भी स्थिति में नहीं बनाया जाएगा।

सीएम योगी ने दिया था आदेश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरे यूपी में कांवड़ मार्गों पर खानेपीने की दुकानों पर संचालकोंमालिकों का नाम और पहचान बतानी होगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। उधर, इस फैसले का अखिलेश यादव और मायावती ने कड़ा विरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2026 के तहत गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइड राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक का बहुत बड़ा योगदान है। गिल की कप्तानी पारी ने आज टीम को जीत दिलाई। केकेआर से कैमरून ग्रीन ने कमान संभाली केकेआर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और पहले ही ओवर में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे 0 रन पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर रबाडा को आसान सा कैच दे बैठे। 2 ओवर की समाप्ति तक केकेआर अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी और स्कोर 21 रन था। सेफर्ट भी रबाडा की कॉल पर 19 रन बना के चलते हुए। जीटी ने शुरू से  अपना दबदबा बना के रखा गेम में और केकेआर का स्कोर पावर प्ले खत्म होने तक 40- 3 था। पॉवेल और ग्रीन की पार्टनरशिप ने कुछ रन जरूर बनाए पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से पहले पॉवेल 27 रन बना के अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। बल्लेबाज आ रहे हैं वे जा रहे हैं, लेकिन केकेआर की पारी में कैमरून ग्रीन ने एक छोर पर टिक के सबसे ज्यादा 79 रन बनाए 55 गेंदों में। इसके कारण स्कोर अच्छा हो सका। जीटी की तरफ से रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। केकेआर ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। घरेलू मैदान पर जीटी की धुआंधार बल्लेबाजी जीटी की पारी की शुरुआत कैप्टन शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने की। दोनों ने चौके छक्के लगा के 5 ओवर में 57 रन बना दिए। छठे ओवर की शुरुआत में जीटी का पहला विकेट गिर गया और साई सुदर्शन 22 रन बना के पवेलियन रवाना हो गए। जोश बटलर 15 गेंद पर 25 रन बना के वरुण चक्रवर्ती को विकेट दे बैठे। शुभमन गिल ने 86 रनों की कमाल की कप्तानी पारी खेली लेकिन आखिरी में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैमरून ग्रीन को कैच दे बैठे। ये एक शानदार कैच था जो बेहद कठिन भी था। शाहरुख खान और तेवतिया ने गेम खत्म किया और 5 विकेट से जीटी ने केकेआर पर जीत हासिल की।