शेख़ हसीना से सत्ता छिनने के आरोप को अमेरिका ने किया ख़ारिज
अमेरिका ने बांग्लादेश में शेख़ हसीना से सत्ता छिनने के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है. अमेरिका ने इसे अफ़वाह बताया है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करिन जीन-पियरे ने कहा, हमारी इसमें बिलकुल भी संलिप्तता नहीं है. ऐसी कोई भी रिपोर्ट झूठी है, जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश में सत्ता बदलने में अमेरिकी सरकार का हाथ है. सब अफवाह है.
उन्होंने कहा, ये विकल्प खुद बांग्लादेश के नागरिकों ने अपने लिए चुना है. हमारा मानना है कि बांग्लादेश के लोगों को वहां की सरकार का भविष्य निर्धारित करना चाहिए. जैसा कि मैंने कहा और कहती रहूंगी कि कोई भी आरोप सच नहीं है.
👉 यह भी पढ़ें:
- धोखे और स्वांग का चुनाव’: शेख हसीना ने बांग्लादेश आम चुनाव पर उठाए गंभीर सवाल
- बांग्लादेश में राजनीतिक भूचाल: शेख़ हसीना के समर्थन में अवामी लीग का देशव्यापी आंदोलन
- शेख हसीना को मौत की सज़ा पर वैश्विक चिंता: मानवाधिकार संगठनों ने कहा—“निष्पक्ष न्याय पर गंभीर सवाल
- बांग्लादेश में शेख हसीना को मौत की सजा : मोहम्मद यूनुस की प्रतिक्रिया


