कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश भी बेअसर, डॉक्टरों का आंदोलन जारी, मार्च निकाल कर जताया विरोध

Date:

कोलकाता। कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में जूनियर डॉक्टरों का विरोध जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने आज शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद डॉक्टरों का आंदोलन जारी है। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य भवन तक मार्च निकाल कर विरोध जताया।

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि वे अपनी मांगे पूरी होने तक आंदोलन पर रहेंगे। डॉक्टरों ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक वे ड्यूटी पर नहीं जाएंगे। जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त एवं कई स्वास्थ्य अधिकारियों के इस्तीफे की मांग भी की है। कई प्रदर्शनकारियों के हाथ में झाड़ू भी था।

कॉलेज ने 51 डॉक्टरों को दिया नोटिस

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने 51 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में 11 सितंबर को जांच समिति के समक्ष पेश होने के लिए कहा है। उन्हें समिति के समक्ष अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी।अस्पताल के प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में कहा गया है इन डॉक्टरों के कॉलेज की गतिविधियों में भाग लेने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सूची में वरिष्ठ रेजिडेंट, हाउस स्टाफ, इंटर्न और प्रोफेसर शामिल हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।