क्या तैयार हो गई सौरभ शर्मा की फाइनल स्क्रिप्ट, सरकार को लिखी चिट्ठी से उठ रहे कई सवाल, आखिर क्या खुलासा करना चाहता है?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। करोड़पति आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा लगभग एक महीने से लोकायुक्त, ईडी और आयकर विभाग की आंखों में धूल झोंक रहा है। अब उसका एक पत्र सामने आया है, जिसमें उसने अपने और परिवार वालों की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि वह जांच एजेंसियों के सामने बड़ा खुलासा करना चाहता है। इधर, उसके वकील सूर्यकांत बुझाड़े ने कहा है कि बरमाद सोना, संपत्ति और पैसा ब्यूरोक्रेट्स और नेताओं के हैं। यह पूरा घटनाक्रम यह बताता है कि उसके और कुछ और लोगों को बचाने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है।
जिस सौरभ शर्मा को तीन-तीन जांच एजेंसियां ढूंढ रही हैं। जिसके कारण सियासत गर्म है। कांग्रेस और भाजपा नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कई नेताओं के नाम खुलेआम लिए जा रहे हैं। अब लगभग एक महीने से चुप सौरभ शर्मा चिट्ठी और वकील के माध्यम से सामने आया है। सौरभ शर्मा ने सरकार को पत्र लिखकर अपनी और परिवार की सुरक्षा मांगी है। उसने पत्र में लिखा है कि उसे, पत्नी, मां और बच्चों को जान की सुरक्षा की गारंटी मिले तो जांच एजेंसियों के सामने आकर बड़ा खुलासा करूंगा।
सौरभ शर्मा के वकील सूर्यकांत बुझाड़े ने कि बरामद सोना और अकूत संपत्ति अकेले सौरभ की नहीं है। यह पुराना सिंडीकेट है, सौरभ इसका केवल एक छोटा सा अंग है। बरामद रकम और सोना सब कुछ ब्यूरोक्रेट्स और राजनेताओं का है। बुझाड़े ने बताया कि जांच एजेंसियों के लिए सौरभ इजी टारगेट था, इसलिए सब उन पर डाल दिया गया है। सरकार अगर जान की सुरक्षा की गारंटी दे तो सौरभ सामने आने को तैयार है। सौरभ की जान को किससे खतरा? इस सवाल सवाल पर वकील ने कहा कि लोकायुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करें कि उससे सौरभ को जान का खतरा नहीं, बल्कि वो सुरक्षा मुहैया करवाएगी। वकील ने कहा कि जांच एजेंसियों ने माइंड सेटअप ही बना लिया कि आरोपी सौरभ है। जबकि इसमें राजनीतिक और ब्यूरोक्रेट्स जुड़े हैं। पकड़ा गया सोना, कैश, अकूत संपत्ति सब उन्हीं का है। यह पुराना सिंडीकेट है। यह 7 साल के कॉन्स्टेबल का अपराध नहीं है। एक बार सौरभ को सुरक्षा की गारंटी के साथ सामने आने दिया गया तो बड़ा खुलासा करने को तैयार हैं।
कांग्रेस तो पहले ही कर चुकी है सुरक्षा की मांग
कांग्रेस नेता कई बार प्रेस कान्फ्रेंस कर सौरभ शर्मा की सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित कई नेता खुलेआम कुछ भाजपा नेताओं और नौकरशाहों पर आरोप लगा चुके हैं। अब ही बात सौरभ शर्मा के वकील भी कह रहे हैं। इससे आशंका है कि सौरभ के मामले की पूरी स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। वह कब सामने आएगा और क्या-क्या बोलेगा, किसे फंसाएगा और किसी बचाएगा इसकी पूरी कहानी तैयार हो चुकी है।
भोपाल और ग्वालियर में ईडी की रेड
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अलग-अलग टीमों ने आज सुबह भोपाल और ग्वालियर में 8 जगह छापे मारे हैं। कार्रवाई पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा के ठिकानों पर की गई है। भोपाल में इंद्रपुरी स्थित नवोदय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल के ठिकानों समेत 4 जगह जबकि ग्वालियर में मुरार स्थित सीपी कॉलोनी समेत 4 जगहों पर छापे मारे गए हैं। अरोरा आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़े बताए जा रहे हैं। ईडी की टीम सुबह करीब 5 बजे अरोरा के सभी ठिकानों पर पहुंची। पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार अरोरा, विनय हासवानी के बिजनेस पार्टनर हैं। भोपाल के मेंडोरी स्थित विनय हासवानी के फार्म हाउस से ही 54 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश से लदी कार मिली थी। वह आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के मौसा, पूर्व डीएसपी मुनीश राजोरिया का दामाद है।
पटवारी ने जारी किया भूपेंद्र सिंह का पत्र
कल उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर आरोप लगाए थे, जिसके जवाब में पूर्व मंत्री ने कोई पत्र मिलने पर राजनीति छोड़ देने की बात कही थी। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर एक नोटशीट का पेज शेयर किया है जिसमें भूपेंद्र सिंह के हस्ताक्षर से सौरभ शर्मा को अनुकंपा नियुक्ति देने की बात लिखी हुई है। इस पत्र को साझा करते हुए कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह से सवाल किया है कि वो राजनीति छोड़ने की अपनी बात पर कब अमल करेंगे।
अब भूपेन्द्र सिंह ने हेमंत कटारे को घेरा
शुक्रवार को उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के आरोपों पर भूपेन्द्र सिंह ने पलटवार करते हुए अब उनके ऊपर दर्ज रेप केस में एफएसएल रिपोर्ट बदले जाने के मामले की जांच कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री और डीपीजी को लिखे लेटर में पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने हेमंत कटारे पर दर्ज बलात्कार के प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट बदले जाने की जांच कराने की मांग की। पत्र में हेमंत कटारे के भाई के संरक्षण में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की उच्च स्तरीय की भी मांग की है।

👉 यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।